फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: एक हफ्ते बाद पकड़ा गया हत्यारोपी, आपसी विवाद के चलते की थी हत्या

Sat, 22 Mar 2025 08:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कोंगियाकला का है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कोंगियाकला का है। परपोड़ी थाना प्रभारी उपनिरीक्षक डीएल सोना ने बताया कि 14 मार्च को मृतक कुलेश्वर साहू सुबह करीब 11 बजे बाइक लेकर घर से निकला था। 18 मार्च को कुलेश्वर साहू का शव ग्राम कोंगियाकला के गेंहू खेत मे संदिग्ध मृत हालत में मिली। शव का सीएचसी साजा से पीएम कराया गया। शार्ट पीएम  रिपोर्ट से मृतक कुलेश्वर साहू का किसी धारदार नुकीले औजार से उसके गला मे मारकर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाया गया। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू किया। जांच के दौरान घटना स्थल के पास के खेत मे चना कटाई का काम कर रहे खेलन उर्फ घसिया साहू निवासी ग्राम कोंगियाकला थाना परपोड़ी से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि 17 मार्च 2025 को करीबन 10 बजे खेत में इसका रिश्तेदार कुलेश्वर साहू मौजूद थे। मृतक से पूछने पर घर से परिवारिक विवाद होने से 14 मार्च को घर से बिना बताए आना बताया। इसके बाद कुलेश्वर साहू को खाना खाने के लिए घर चलने पर कुलेश्वर साहू ने इंकार कर धक्का दे दिया। इस बीच कुलेश्वर साहू के साथ धक्का मुक्की कर अपने हाथ में रखे लोहे के हसिया से उसके गर्दन में मारकर हत्या कर दिया। प्रकरण में आरोपी खेलन ऊर्फ घसिया साहू पिता कलीराम साहू उम्र 51 साल निवासी कोंगियाकला को आज शनिवार 22 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें