बेमेतरा जिले में एक सड़क हादसे में पिता की मौत व बेटा घायल है। यह हादसा ग्राम कंतेली में सिद्धी मंदिर जाने मोड़ के पास हुआ है। एक अज्ञात वाहन ने बाइक से घर जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम भुरकी निवासी सतखोज कोशले पिता प्रभादास कोशले उम्र 33 अपने 12 वर्षीय लड़के लोकेश कोशले का स्वास्थ्य खराब होने से उपचार कराने बाइक क्रमांक MP 04 QQ 6670 में बेमेतरा आया थे।
यहां से दोनों वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी ग्राम कंतेली में सिद्धी मंदिर जाने मोड़ के पास बेमेतरा से दुर्ग मेनरोड में पहुंचे थे कि पीछे बेमेतरा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन का चालक अपनी वाहन को रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर के बाद दोनों नीचे गिर गए। सतखोज कोशले का सिर वाहन के चक्का में दब जाने से कुचल गया था,जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठे लोकेश कोशले के बाएं पैर में चोट लगी है। बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की तहत धारा 112, 183 व BNS की धारा 106(1), 125(a), 281 का मामला दर्ज किया है।