फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: एसआईआर काम में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, जनपद सीईओ समेत 16 पटवारी को शो-कॉज नोटिस जारी

Sun, 09 Nov 2025 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ समेत बेमेतरा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम जोरों पर है। बीते चार नवंबर को इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण कर रहे है।
विज्ञापन
ग्रामीण अंचल में गणना पत्रक दिया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ समेत बेमेतरा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम जोरों पर है। बीते चार नवंबर को इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण कर रहे है। घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी संकलित कर रहे हैं। लेकिन, इस काम में संबंधित कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रहीं है। यहीं कारण है कि आज रविवार को जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मिली जानकारी अनुसार बेमेतरा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व अनुविभागीय अधिकारी (रा) ने 16 पटवारियों को शो-कॉज नोटिस जारी है। 

विज्ञापन


इन पटवारियों द्वारा एसआईआर संबंध में गणना पत्रक वितृत करने व ऑनलाइन एंट्री करवाने निर्देशित किया गया था।इनके क्षेत्रांतर्गत रविवार तक एक प्रतिशत से कम मैपिंग की गई है। उक्त प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस गति से नियत समय अवधि में कार्य पूर्ण किया जाना संभव नहीं है। इसी प्रकार बेमेतरा जनपद सीईओ को भी शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। इनके क्षेत्र के गांव में सचिवों व वालंटियर्स के सहयोग के अभाव में कार्य की प्रगति धीमी है। इन सभी को कल सोमवार 10 नवंबर तक जवाब देने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें