मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम फरी का है। बेमेतरा एसडीओपी मनोज तिर्की ने बताया कि इस गांव में चार जनवरी को 23 वर्षीय महिला गंगोत्री विश्वकर्मा पति दुर्गेश विश्वकर्मा का शव उसके घर के अंदर बने बाथरूम में आग में जली अवस्था में मिली थी। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238 (ए) बीएनएस का अपराध कायम कर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर मृतिका के पति दुर्गेश विश्वकर्मा पिता विश्राम विश्वकर्मा पिता, निवासी ग्राम फरी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका गंगोत्री विश्वकर्मा पिछले 4-5 दिन से पायल खरीदने के लिए बोल रही थी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
घटना के दिन आरोपी ने पत्नी गंगोत्री विश्वकर्मा से शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी दुर्गेश विश्वकर्मा ने पत्नी गंगोत्री के ऊपर बैठकर बलपूर्वक नाक व मुंह को दबाकर उसकी जान ले ली। किसी को पता न चले सोचकर मृतका के शव को घर में बने बाथरूम में ले जाकर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा दी।पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति दुर्गेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया है।