फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: पत्नी ने घर चलने से किया इनकार तो भड़का पति, हंसिया से गले पर किया वार; बहन ने धक्का देकर बचाई जान

Sat, 08 Aug 2026 08:36 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

घरेलू विवाद के बीच पत्नी पर हंसिया से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मायके में रह रही महिला के घर पहुंचे पति ने वापस साथ चलने को कहा, लेकिन पत्नी के इनकार करने पर विवाद बढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नवागढ़ पारिवारिक विवाद के चलते मायके में रह रही पत्नी को वापस घर ले जाने पहुंचे पति ने उसके इनकार करने पर कथित तौर पर हंसिया से जानलेवा हमला कर दिया। महिला ने हाथ से वार रोककर खुद को बचाया, जबकि उसकी बहन ने आरोपी को धक्का देकर अलग किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मीनू कुर्रे (25) ग्राम मुमहेला, थाना आरंग, जिला रायपुर की रहने वाली है। उसका विवाह लेखराम कुर्रे उर्फ सोनू (29) से हुआ है। बताया गया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। पति के व्यवहार से परेशान होकर मीनू अपने चार बच्चों के साथ कुछ समय से अपने मायके ग्राम मुरकुटा, थाना नांदघाट में रह रही थी। घटना 31 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है। मीनू अपने मायके में घर की परछी में बैठकर चावल साफ कर रही थी। इसी दौरान उसका पति लेखराम वहां पहुंचा और पत्नी से बच्चों के साथ वापस घर चलने के लिए कहा।

मीनू ने विवाद और पूर्व में हुई मारपीट का हवाला देते हुए उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, गुस्से में आए लेखराम ने चूल्हे के पास रखा हंसिया उठाया और मीनू के गले पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले में मीनू ने हाथ से वार रोकने की कोशिश की। इस दौरान उसके गले के सामने चोट लगी और खून निकलने लगा। पास बैठी उसकी छोटी बहन ने तत्काल आरोपी को धक्का देकर अलग किया और शोर मचाया। इसके बाद लेखराम हंसिया मौके पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


गांव की मितानिन ने घटना की सूचना 112 वाहन को दी। इसके बाद मीनू को मितानिन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया। महिला की शिकायत पर नांदघाट पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान फोरेंसिक टीम की भी मदद ली गई। पुलिस ने आरोपी लेखराम कुर्रे उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी पर हंसिया से हमला करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी को शनिवार 8 अगस्त को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है। कार्रवाई में नांदघाट थाना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी, प्रधान आरक्षक अशोक तिर्की, संजय भगत, आरक्षक मिथुन चंद्रवंशी, प्रताप सिंह यादव, सुरेश सोनकर सहित थाना स्टाफ की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें