फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा : CRPF में नौकरी लगाने के नाम पर 14.64 लाख रुपए की ठगी, परपोड़ी थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 28 Jun 2025 06:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में नौकरी लगाने के नाम पर 14.64लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामलें में परपोड़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4)-BNSके तहत एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में नौकरी लगाने के नाम पर 14.64लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामलें में परपोड़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4)-BNSके तहत एफआईआर दर्ज किया है। मिली जानकारी अनुसार पीड़ित कान्हा कुमार पटेल निवासी ग्राम जानो ने शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपने रिपोर्ट में बताया कि 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद मेडिकल लैब टेक्नीशियन का कोर्स किया है। 

विज्ञापन


इसी साल 19 मार्च को बीएसएफ में एएसआई लैब टेक्नीशियन के भर्ती के लिए इंदौर जा रहा था। भोपाल रेलवे स्टेशन में एक सीआरपीएफ वर्दीवाला आदमी मिला, जिसने अपना नाम राहुल जाधव बताया। उसने कान्हा से बातचीत करनी शुरू कर दी। कान्हा ने उसे बताया कि बीएसएफ की फिजिकल परीक्षा दिलाने इंदौर जा रहा हूं। इसी दौरान राहुल जाधव ने सीआरपीएफ में नौकरी लगाने की बात कही व चार लाख रुपए की मांग किया। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर लिए। कान्हा जब इंदौर से वापस गांव आया तो 23 मार्च को राहुल जाधव ने फोन कर नौकरी लगाने एक लाख रुपए अभी देने व नौकरी लगने के बाद 6 माह के भीतर बचत रुपए देने की बात कही। 

इस पर कान्हा ने राहुल जाधव को ऑनलाइन माध्यम से कई किस्त में 4 लाख रुपए दे दिया। तब राहुल जाधव ने कान्हा को सीआरपीएफ ट्रेडमैन भर्ती का ज्वाइनिंग लेटर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा। उसके बाद फिर से राहुल जाधव ने सीआरपीएफ में एएसआई लैब टेक्नीशियन के पद पर नौकरी दिलाने की बात कही। फिर से कान्हा ने राहुल जाधव के खाते में 8.60लाख रुपए जमा कर दिया। एएसआई लैब टेक्नीशियन का ज्वाइनिंग लेटर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा। इसके बाद भी ठगी का सिलसिला जारी रहा। इस घटनाक्रम के दौरान आरोपी राहुल ने नौकरी लगाने के नाम पर 14 लाख 64 हजार 750 रुपए ले लिया। बाद में जब ज्वाइनिंग लेटर फर्जी लगा तो आरोपी से रुपए वापस करने की मांग किया। लेकिन, रुपए वापस नहीं हुए है। इस घटना को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें