चेटुवा गांव में मेला शांतिपूर्ण संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम चेटुवा में गुरू अमरदास समाधि मंदिर में 2 से 4 जनवरी तक आयोजित तीन दिवसीय मेला शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन के अवसर पर रविवार देर रात मेला आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू समेत बेमेतरा पुलिस टीम की प्रशंसा की।
समिति ने बेहतर कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान किया। मेला आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व नागरिकों की उपस्थिति रही, इसके बावजूद पुलिस द्वारा सतत निगरानी, सुचारू यातायात व्यवस्था एवं त्वरित कार्रवाई से मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय घटना नहीं हुई, जो पुलिस की सजगता व कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है।
सम्मान कार्यक्रम के दौरान बेमेतरा पुलिस अधिकारियों ने मेला आयोजन समिति एवं नागरिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही किसी भी बड़े आयोजन को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वय व सहयोग बनाए रखने की अपील की।