फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: शराबी पति ने बेटी के सामने पत्नी को मार डाला, पुलिस ने पकड़ा, आए दिन दोनों में होता था विवाद

Sun, 21 Sep 2025 09:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

शुरुआती जांच में पति व पत्नी के बीच घरेलू विवाद की जानकारी सामने आई है। वहीं, आरोपी पति शराबी है, जो आए दिन घर में अपनी पत्नी के साथ विवाद करता था। वारदात के समय घर पर 14 साल की बेटी भी थी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में रविवार को शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ये वारदात बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नांदल की है। आरोपी पति राजू साहू (उम्र 40) ने अपनी 36 साल की पत्नी धनेश्वरी साहू के ऊपर धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया। इससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है व पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पति व पत्नी के बीच घरेलू विवाद की जानकारी सामने आई है। वहीं, आरोपी पति शराबी है, जो आए दिन घर में अपनी पत्नी के साथ विवाद करता था। वारदात के समय घर पर 14 साल की बेटी भी थी। बेटी के सामने ही आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वारदात के बाद गांव के लोगों में आरोपी के प्रति आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें