फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: डिप्टी कलेक्टर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, होम गार्ड के सिपाही को भी दबोचा

Thu, 14 Nov 2024 05:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

आज गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर की टीम ने बेमेतरा जिले में बड़ी कार्रवाई की है। जिले के साजा एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर को 10 हजार की  रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार डिप्टी कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रायपुर की टीम ने बेमेतरा जिले में बड़ी कार्रवाई की है। जिले के साजा एसडीएम और डिप्टी कलेक्टर को 10 हजार की  रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। रिश्वतखोर एसडीएम के साथ एक होम गार्ड का सिपाही भी गिरफ्तार हुआ है, जो पीड़ित और एसडीएम के बीच मध्यस्थता कर रहा था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित दिव्यांग युवक तुकाराम पटेल, ग्राम भठगांव, तहसील देवकर, जिला-बेमेतरा ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि नगर पंचायत परपोड़ी स्थित उसकी माता के नाम पर भूमि के डायवर्सन अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए एसडीएम कार्यालय साजा में आवेदन प्रस्तुत किया था लेकिन, एसडीएम टेकराम माहेश्वरी ने इसके लिए एक लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की। पीड़ित युवक रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

एसीबी ने शिकायत की जांच की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया। एसडीएम को 20 हजार रुपए रिश्वत देने पर सहमत किया। 10 हजार रुपए एडवांस के रूप में दिया गया। जबकि आज गुरुवार को बकाया 10 हजार रुपए लेते हुए टेकराम माहेश्वरी पिता जुगत राम माहेश्वरी उम्र 59 व उनके सहयोगी होम गार्ड गौकरण सिंह बघेल पिता छोटू राम उम्र 56 को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनके निवास स्थान की तलाशी ली जा रही है। इन आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें