छत्तीसगढ़ पुलिस में जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग प्रक्रिया वर्ष 2023-24 अंतर्गत आरक्षक (चालक) व आरक्षक (ट्रेडमेन) की भर्ती होगी। इस भर्ती को लेकर ट्रेड टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों की ट्रेड टेस्ट 17से 19 नवंबर तक होगी। पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत जिला दुर्ग, बालोद व बेमेतरा के अभ्यर्थी जो आरक्षक ट्रेडमेन (चालक, टेंट खलासी, डीआर, कुक, स्वीपर, धोबी, नाई) के विज्ञापित पदो के लिए आवेदन किए है और लिखित परीक्षा में शामिल हुए है।
वे अभ्यर्थी संबंधित तारीख में रक्षित केन्द्र दुर्ग, कोतवाली थाना के पीछे, जीवन प्लाजा के सामने, जिला-दुर्ग में उपस्थित हो सकते है। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग ने गाइड लाइन जारी किया है, जिसमें वहीं अभ्यर्थी ट्रेड टेस्ट में शामिल होंगे, जो व्यापमं के लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए है। लिखित परीक्षा मे अनुपस्थित अभ्यर्थी ट्रेड टेस्ट के लिए पात्र नही है। अभ्यर्थी अपने साथ लिखित परीक्षा के लिए व्यापमं द्वारा एडमिट कार्ड के साथ स्वयं के पहचान पत्र के आधार पर भर्ती ग्राउंड में प्रवेश दिया जाएगा। ग्राउंड के अंदर मोबाइल लाना प्रतिबंधित है। टेस्ट मे अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी चयन के लिए स्वयंमेव अपात्र होगें। अभ्यर्थी अपने साथ अपनी सुविधा के लिए ट्रेड से संबधित सामग्री ला सकते है। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी व निष्पक्ष है। अभ्यर्थी किसी व्यक्ति के जालसाजी, धोखाधड़ी या लेन-देन से दूर रहें। यदि भर्ती स्थल पर कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर किसी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो तत्काल उसकी सूचना चयन समिति को दे।