फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम साय का बेमेतरा दौरा: करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की देंगे सौगात, एसएसपी ने सुरक्षा बलों को किया ब्रीफ

Thu, 09 Oct 2025 10:06 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दौरे पर रहेंगे। वे बेमेतरा शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होकर 119 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
विज्ञापन
सीएम साय का दौरा आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दौरे पर रहेंगे। वे बेमेतरा शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित विशाल जनसभा में शामिल होकर 119 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वहीं, उनके कार्यक्रम को देखते हुए बेमेतरा एसएसपी रामकृष्ण साहू ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे सभी सुरक्षा बल व अधिकारियों को ब्रीफिंग किया। उन्होंने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण आयोजन करने निर्देश दिए। सभी को अपनी जवाबदारी और भूमिका का कुशल निर्वहन करने कहा है। सीएम के इस दौरा कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने शहर के मार्ग व पार्किंग व्यवस्था तय की है।  

विज्ञापन


पार्किंग व्यवस्था : कृषि मंडी बेमेतरा पार्किंग स्थल में दुर्ग रोड एवं रायपुर-बेरला रोड से आने वाले छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग यहां की जाएगी।कबीर कुटी व पिकरी पार्किंग स्थल में नवागढ़, कबीरधाम जिले की ओर से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित किया गया है। 

वैकल्पिक मार्ग : इसी तरह दुर्ग से आने वाले वाहन ग्राम कोदवा से बेरला होते हुए रायपुर की ओर जाएंगे। साजा मार्ग से जिला कबीरधाम की ओर प्रस्थान करेंगे। रायपुर से आने वाले वाहन ग्राम चोरभट्टी बाईपास होकर कवर्धा की ओर जाएंगे, जबकि कवर्धा से आने वाले वाहन ग्राम बैजी बाईपास से होकर रायपुर की ओर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें