फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा आ रहे सीएम: भूपेश बघेल का 14 अगस्त को दौरा, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा, देंगे करोड़ों की सौगात

Sat, 12 Aug 2023 07:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में 14 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल का संभावित दौरा कार्यक्रम है। इस दौरान सीएम जिले के लोगों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिला स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। 
विज्ञापन
कलेक्टर पीएस एल्मा ने लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 14 अगस्त को साजा ब्लॉक के ग्राम मौहाभाठ में कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में वे जिले को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। 

विज्ञापन


सीएम के प्रस्तावित दौर कार्यक्रम को देखते हुए जिला स्तर पर तैयारी जारी है। व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने शनिवार को  ग्राम मौहाभाठा के कृषि महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र के कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, यहां सीएम सभा को संबोधित करेंगे। 

ऐसे में कलेक्टर एल्मा ने कृषक संगोष्ठी, कृषि वैज्ञानिक व्याख्यान का आयोजन,अतिथियों को कार्यक्रम आमंत्रण कार्ड, हैलीपैड, सभा स्थल मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, हितग्राहियों के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य जानकारी ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें