स्कूल में घुसकर बच्चों की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम टेमरी में कुछ युवकों ने घुसकर बच्चों के साथ मारपीट की है। इस मामले में स्कूल के प्राचार्य की शिकायत बाद नांदघाट थाना में आरोपी लिखेन्द्र निषाद व उसके अन्य 7-8 साथी के खिलाफ धारा 115(2), 132, 191(2), 191(3), 221, 296, 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाने में स्कूल के प्राचार्य सनक प्रकाश महिलांगे ने अपने रिपोर्ट में बताया कि स्कूल में पढ़ाई चल रही थी। तभी दोपहर 12 बजे स्कूल मे शोर गुल की आवाज सुनाई देने पर मौके पर गए। बाहर के लड़के करीबन 7-8 लोग स्कूल अंदर घुसकर स्कूली बच्चों के साथ गाली-गलौच कर रहे थे। साथ ही रॉड, क्रिकेट स्टंप से मारपीट कर रहे थे। जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शिक्षकों के आने में बाद ये लड़के भाग गए। बच्चों ने बताया कि इसी माह 8 नवंबर को ये आरोपी स्कूल ग्राउंड में भी गाली-गलौच किए थे। बाद में गांव में समझौता हो गया था। मारपीट करने से स्कूल में पढ़ाई करने वाले जावेद, देवेन्द्र, सुरज, आदित्य, यशवंत, आदित्य दास मानिकपुरी, बलवंत को चोट आई है। इन आरोपी द्वारा स्कूल की पढ़ाई में बाधा डालकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किए है। पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।