फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: छत्तीसगढ़ में पहली बार डिप्टी सीएम अरुण साव बने बीजेपी विधायक दूल्हे दीपेश साहू के सारथी

Sun, 31 May 2026 07:38 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार उप मुख्यमंत्री अरुण साव बेमेतरा बीजेपी विधायक दूल्हे राजा दीपेश साहू की बारात में बैलगाड़ी से पहुंचे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव बने बीजेपी विधायक दूल्हे के सारथी - फोटो : Amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार उप मुख्यमंत्री अरुण साव बेमेतरा बीजेपी विधायक दूल्हे राजा दीपेश साहू की बारात में बैलगाड़ी से पहुंचे। वे विधायक के सारथी बनकर उनके साथ बारात में शिरकत किये। बता दें कि बेमेतरा में आयोजित सामूहिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में विधायक दीपेश साहू ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह करने का फैसला किया। जिसकी देश-प्रदेश में जमकर तारीफ हो रही है। इसमें शामिल होने के लिये डिप्टी सीएम अरुण साव बेमेतरा पहुंचे।
विज्ञापन












विज्ञापन



प्रदेश की राजनीति में पहली बार ऐसा देखने को मिला है। बेमेतरा से भाजपा विधायक दीपेश साहू सरकारी योजना के मंच पर 23 गरीब और जरूरतमंद जोड़ों के साथ सात फेरे लिये। वीआईपी संस्कृति और भव्य शादी समारोहों से अलग हटकर विधायक का यह फैसला सामाजिक समानता और सादगी का संदेश दे रहा है। शहर के बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में विधायक दीपेश साहू अपनी जीवनसंगिनी तरूणा साहू के साथ सात फेरे लेकर एक दूसरे के हुए।
विज्ञापन










खास बात यह है कि वे किसी विशेष मंच या अलग व्यवस्था में नहीं, बल्कि अन्य 23 जोड़ों के साथ सामूहिक रूप से वैवाहिक रस्में पूरी किये। इससे पहले शनिवार की देर रात विधायक दीपेश साहू की हल्दी रस्म संपन्न हुई। वहीं विवाह से पहले विधायक ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दौरे और विभिन्न आयोजनों की तैयारियों का जायजा लिया।







उन्होंने अधिकारियों और आयोजन से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें