फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की गिर गई कुर्सी, दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

Fri, 12 Jan 2024 04:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

शुक्रवार को बेमेतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी गिर गई। इन दोनों के खिलाफ नाराज 21 जनपद सदस्यों ने दो जनवरी को बेमेतरा कलेक्टर के पास अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन दिया था।
विज्ञापन
21 जनपद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन दिया था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को बेमेतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी गिर गई। इन दोनों के खिलाफ नाराज 21 जनपद सदस्यों ने दो जनवरी को बेमेतरा कलेक्टर के पास अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन दिया था। इसके बाद शुक्रवार 12 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर वोटिंग हुई। इस वोटिंग के बाद जनपद अध्यक्ष रेवती साहू व उपाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा को पद से हटना होगा। जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत में कुल सदस्यों की संख्या 23 है। 

 

शुक्रवार को सभी 23 सदस्य वोटिंग में शामिल हुए। इसमें अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के खिलाफ लिए 19-19 वोट पड़े। इस तरह दोनों पदाधिकारियों के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। अब प्रशासन द्वारा नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जनपद पंचायत के 21 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ दिए गए आवेदन में बताया था कि सदस्यों के बीच अब उनके प्रति विश्वास नहीं। सदस्यों के कार्य में किसी भी प्रकार की रुचि नहीं हैं व सहयोग का अभाव है। बीते एक वर्ष से सदस्यों को साथ रखकर विकास कार्य नहीं करा पा रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें