बेमेतरा में नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झांकी में 7 जून शनिवार को खेत के मेड़ में मिट्टी डालने की बात को लेकर दो पक्ष में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि ये खूनी संघर्ष में बदल गया। इस विवाद के कारण 22 लोग घायल हुए थे। आज सोमवार को चार दिन बाद दोनों पक्ष के 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। दोनों पक्ष की ओर से नवागढ़ थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बलराम टंडन उम्र 38 वर्ष की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3), 115(2), 190,191(2), 191(3),109 (1) बीएनएस दर्ज किया गया।
इस मामले में प्रतिपाल कुर्रे पिता रमेश कुर्रे, बिरेन्द्र कुमार कुर्रे पिता विष्णु प्रसाद कुर्रे, व अन्य आरोपी सभी निवासी झांकी को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार रमेश कुर्रे उम्र 49 वर्ष की रिपोर्ट पर धारा 296, 351(3), 115(2), 190,191(2), 191(3),109 (1) बीएनएस दर्ज किया गया है। इस मामले में शैलेन्द्र पिता बलराम टंडन, अनिल बंजारे पिता दिलीप कुमार बंजारे, राजेश बंजारे पिता दिलीप कुमार बंजारे, जोगेश बंजारे पिता पेखन बंजारे, घनश्याम बंजारे पिता पेखन बंजारे, कैलाश बंजारे पिता लैनुदास, ज्ञानी बंजारे पिता कैलाश बंजारे, सूरज टंडन पिता रमेश टंडन, रामकुमार टंडन पिता दशरथ लाल टंडन, पेखन बंजारे पिता चैनु बंजारे सभी निवासी झांकी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रहीं है।