फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: एक्शन मोड पर बेमेतरा पुलिस, आदतन अपराधियों के खिलाफ होगी कार्रवाई, एक को जिला बदर करने भेजा प्रस्ताव

Mon, 15 Jan 2024 04:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

आरोपी संतोष सिन्हा द्वारा आए दिन नवागढ़ में लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करते रहता है। इसके खिलाफ थाना नवागढ़ में सात मामले दर्ज है। गांजा जैसे मादक पदार्थ की बिक्री में भी संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
क्राइम बैठक में एसपी ने आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिला पुलिस अब एक्शन मोड पर है। आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस ने संतोष सिन्हा पिता समारू राम सिन्हा उम्र 33 निवासी दर्रीपारा वार्ड क्रमांक 10 नवागढ, थाना नवागढ को असामाजिक गतिविधियों पर प्रतिबंधित करने इसे राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक वर्ष के लिए बेमेतरा जिला सहित सरहदी जिला से जिला बदर की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है। 

विज्ञापन

 

आरोपी संतोष सिन्हा द्वारा आए दिन नवागढ़ में लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करते रहता है। इसके खिलाफ थाना नवागढ़ में सात मामले दर्ज है। गांजा जैसे मादक पदार्थ की बिक्री में भी संलिप्त रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी किया जा रहा है। बीते दिनों ग्राम लोलेसरा में आयोजित चार दिवसीय संत समागम मेले में बीरू सौरा उम्र 23 निवासी पंडरिया द्वारा लोगों के साथ वाद-विवाद कर रहा था। जन आक्रोश और भीड़ को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें