फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: पुलिस ने 18 लाख 56 हजार कीमत के नशीले पदार्थ कराए नष्ट, 31 मामलों में कार्रवाई कर किया था जब्त

Tue, 29 Apr 2025 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

29 अप्रैल को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांर्गत बायोटेक फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पथर्रा में गांजा, नशीली दवाओं, सिरप, अफीम को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नष्ट किया गया। 
विज्ञापन
पुलिस ने नष्ट कराया जब्त किया सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में जब्त मादक पदार्थो को नष्ट करने के लिए जिला स्तरीय औषधि निपटान (डिस्पोजल) समिति गठित की गई थी। एडिशनल एसपी ज्योति सिंह ने बताया कि आज 29 अप्रैल को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांर्गत बायोटेक फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पथर्रा में गांजा, नशीली दवाओं, सिरप, अफीम को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नष्ट किया गया। 

विज्ञापन


31 प्रकरण में जब्त मादक पदार्थो को नष्ट किया गया है। इसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के 15 प्रकरण में 54.65 किलो गांजा, थाना नवागढ में एक प्रकरण में 140 ग्राम गांजा, थाना नांदघाट में एक प्रकरण में एक किलो 774 ग्राम गांजा, थाना बेरला में चार प्रकरण में 06 किलो 123 ग्राम गांजा, थाना साजा में चार प्रकरण में 19 किलो 121 ग्राम गांजा, चौकी खण्डसरा में एक प्रकरण में दो किलो 700 ग्राम गांजा, चौकी देवकर में दो प्रकरण में पांच किलो 212 ग्राम गांज, कुल 89 किलो 134 ग्राम गांजा, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एक प्रकरण में 123 नग सिरप, थाना नवागढ एक प्रकरण में 48 नग सिरप, कुल 171 नग सिरप, थाना बेरला में 880 ग्राम अफीम, कुल 31 प्रकरण में 89 किलो 134 ग्राम गांजा, 123 नग सिरप, 880 ग्राम अफीम, जिसकी कीमत लगभग 18 लाख 56 हजार 284 रुपये को नष्ट किया गया है। जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये पर्यावरण विभाग से अनुमति के बाद बायोटेक फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पथर्रा में इसे नष्ट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें