फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश शुरू, STF गठित; होटल, ढाबों और किराएदारों की सघन जांच

Sun, 19 Jul 2026 07:15 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

जिले में अनाधिकृत रूप से रह रहे अवैध अप्रवासियों, विशेषकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान और उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए बेमेतरा पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
पुलिस टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अनाधिकृत रूप से रह रहे अवैध अप्रवासियों, विशेषकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान और उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए बेमेतरा पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का गठन किया गया है।अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव तथा एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का और एसडीओपी बेरला विनय कुमार कर रहे हैं। जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में डेरा डालकर रहने वाले लोगों, होटलों, ढाबों, लॉज और किराए के मकानों में रहने वाले किराएदारों की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान आधार कार्ड एप के माध्यम से पहचान का मिलान किया जा रहा है। साथ ही मकान मालिक, किराएदार और उनके परिवार के सदस्यों का नाम, स्थायी एवं वर्तमान पता, आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, शैक्षणिक जानकारी, फोटो और पहचानकर्ता का विवरण भी दर्ज किया जा रहा है। अब तक की जांच में सभी दस्तावेज सही पाए गए हैं, जबकि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस ने बताया कि किराएदारों का पूरा विवरण 'समाधान ऐप' के माध्यम से भी अपलोड कराया जा रहा है। इसके अलावा वार्ड पार्षदों, ग्राम सरपंचों और कोटवारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बिना सूचना गांव या वार्ड में ठहरने न दें और ऐसी स्थिति में तत्काल संबंधित थाना को जानकारी दें।
विज्ञापन


मकान मालिकों को भी स्पष्ट हिदायत दी गई है कि किसी बाहरी व्यक्ति को किराए पर कमरा या मकान देने से पहले उसकी जानकारी संबंधित थाना में दर्ज कराना अनिवार्य है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति बाहर से आकर कहीं ठहरा हो या उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस के टोल फ्री नंबर 18002331905 पर दें।

पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस ने नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।

पुलिस टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें