फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में घर में घुसकर जानलेवा हमला: हॉकी स्टिक और धारदार हथियार से युवक को पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 07:14 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा के खम्हरिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक पर हॉकी स्टिक और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार जब्त किए और न्यायालय में पेश कर दिया।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले के खम्हरिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हॉकी स्टिक और धारदार हथियार से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ग्राम कोपेडबरी निवासी मालिक राम साहू (41) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो जुलाई की रात करीब 1:20 बजे उसके भाई मनोहर साहू की पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि दो अज्ञात व्यक्ति घर के भीतर घुस आए हैं और मनोहर पर हॉकी स्टिक से प्राणघातक हमला कर दिया है। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने खम्हरिया थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीन ऑफ क्राइम यूनिट बेमेतरा की भी मदद ली गई। घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (आईपीएस) ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओंकार साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने संदेही योगेंद्र चौहान उर्फ बादल और कन्हैया लाल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश और निजी विवाद के कारण उन्होंने मनोहर साहू पर हमला किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हॉकी स्टिक और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में योगेंद्र चौहान उर्फ बादल (24 वर्ष) पिता नंदू चौहान तथा कन्हैया लाल यादव (33 वर्ष) पिता नन्हा यादव, निवासी ग्राम कोसमंदा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम सहित एक अन्य आरोपी शामिल है। तीनों को रविवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें