फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में दो बड़े हादसे: ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, साइकिल सवार दंपती रायपुर रेफर

Sun, 28 Jun 2026 09:57 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में कवर्धा-सिमगा नेशनल हाईवे पर रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। सेगोना के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कारेसरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को रायपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
कवर्धा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवर्धा-सिमगा नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। पहले हादसे में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई, जबकि दूसरे हादसे में साइकिल से ससुराल जा रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाएं सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब चार बजे ग्राम सेगोना के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ग्राम कन्हेरा निवासी मुकेश चंद्राकर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी विनोद ध्रुव ने जिला अस्पताल बेमेतरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी घटना नेशनल हाईवे पर ग्राम कारेसरा मोड़ के पास हुई। ग्राम बहेरघाट निवासी रमन निषाद अपनी पत्नी विद्या निषाद के साथ साइकिल से ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और दोनों मामलों की विस्तृत जांच की जा रही है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें