फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा हत्याकांड: शराब पार्टी में विवाद के बाद दोस्त की पत्थर मारकर हत्या; पुलिस ने सुलझाया अंधा मर्डर

Thu, 25 Jun 2026 10:28 AM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में खेत में लाश मिलने के मामले को पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा लिया है। शराब पार्टी में विवाद के बाद दोस्त की पत्थर मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले के साजा थाना क्षेत्र में खेत में मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने आवेश में आकर अपने साथी के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। जानकारी के अनुसार चोंगीखपरी निवासी टुमन लाल देशलहरे ने थाना साजा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा भाई नरेश देशलहरे (40) 21 जून की सुबह अपनी स्कूटी से घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

अगले दिन गांव के एक परिचित को मोबाइल पर एक फोटो मिली, जिसमें एक व्यक्ति खेत में पड़ा दिखाई दे रहा था। फोटो देखने पर परिजनों ने उसकी पहचान नरेश देशलहरे के रूप में की।परिजन जब हरडुवा गांव के कन्हारखार स्थित खेत पहुंचे तो वहां नरेश का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन


उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जबकि स्कूटी शव के पास खड़ी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते DIG रामकृष्ण साहू के निर्देश पर ASP हरीश यादव व एसडीओपी विनय कुमार के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान सीन ऑफ क्राइम यूनिट (एफएसएल) और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई।पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरडुवा निवासी यशवंत साहू (33) पर संदेह हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी के बड़े भाई बनवाली साहू की मदद ली गई, क्योंकि यशवंत बोल नहीं सकता है। पूछताछ में आरोपी ने इशारों के माध्यम से बताया कि घटना वाले दिन वह और नरेश देशलहरे साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।पुलिस के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में पास पड़े पत्थर से नरेश के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कपड़े और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद आरोपी यशवंत साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से इस अंधे कत्ल की गुत्थी को कम समय में सुलझाने में सफलता मिली है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें