फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: भिलोनी बाजार में गुपचुप खाने से 21 बच्चे बीमार, समय पर इलाज से टला बड़ा हादसा

Fri, 12 Jun 2026 06:22 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

नवागढ़ क्षेत्र के मारो के निकट ग्राम भिलोनी में साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाने के बाद 21 बच्चे अचानक उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया था
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवागढ़ क्षेत्र के मारो के निकट ग्राम भिलोनी में साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाने के बाद 21 बच्चे अचानक उल्टी-दस्त की चपेट में आ गए। बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी को पड़ोसी जिला मुंगेली के सरगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि सभी बच्चों की हालत अब सामान्य बताई जा रही है और अधिकांश बच्चे उपचार के बाद अपने घर लौट चुके हैं। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और ग्राम भिलोनी में विशेष निगरानी व उपचार शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य अमला रातभर गांव में मौजूद रहा तथा प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों की लगातार निगरानी करता रहा।बीएमओ डॉ.एम रजा ने बताया कि स्थानीय बाजार में गुपचुप खाने के बाद 21 बच्चे प्रभावित हुए थे। सभी बच्चों का समय पर उपचार किया गया और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम भिलोनी में सर्वे कर स्थिति का जायजा लिया है।वर्तमान में कोई नया प्रभावित मरीज नहीं मिला है। वहीं, दूसरी ओर इस घटना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल में एक भी नियमित डॉक्टर पदस्थ नहीं है, जिसके कारण आपात स्थिति में मरीजों को दूसरे जिले के अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। विभाग द्वारा प्रभारी चिकित्सक की व्यवस्था तो की गई है, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ की कमी के चलते अस्पताल स्वयं बदहाल स्थिति में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें