फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का फूटा गुस्सा: बेमेतरा में कॉलेज गेट पर जड़ा ताला, एटीकेटी और छात्रवृत्ति को लेकर हाईवे किया जाम

Mon, 08 Jun 2026 06:35 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने एटीकेटी परीक्षा परिणाम और छात्रवृत्ति संबंधी समस्याओं को लेकर कॉलेज गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने नेशनल हाईवे पर डेढ़ घंटे तक चक्काजाम किया। 
विज्ञापन
छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा में पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सोमवार को एटीकेटी परीक्षा परिणाम और छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं के विरोध में कॉलेज गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर छात्रों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम भी किया, जिससे करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों को समझाइश दी, जिसके बाद उन्होंने आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का भी समर्थन मिला। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि विद्यार्थियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

छात्रों का आरोप है कि कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर एटीकेटी, असाइनमेंट, सेमेस्टर परीक्षाओं, छात्रवृत्ति फॉर्म तथा परीक्षा परिणामों से संबंधित समस्याएं लगातार बनी हुई हैं। उनका कहना है कि विभिन्न शैक्षणिक प्रक्रियाओं के नाम पर विद्यार्थियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति और कॉलेज प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपकर परीक्षा परिणामों में कथित त्रुटियों, गलत यूएफएम कार्रवाई, अनावश्यक एटीकेटी तथा लंबित मामलों के निराकरण की मांग की है।

विद्यार्थियों का कहना है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। उनका आरोप है कि परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ियों का सीधा असर उनके शैक्षणिक भविष्य पर पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में विद्यार्थियों ने 22 मई को कुलसचिव को भी ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें