फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिला 30 लाख का खजाना: पत्रकार ने लौटाया, सोना-चांदी और कैश देख पुलिस भी रह गई दंग

Wed, 27 May 2026 08:07 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी रकम के लिए भी ईमान बेच देते हैं, वहीं बेमेतरा के वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश साहू ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
DIG रामकृष्ण साहू ने आनंद प्रकाश साहू का सम्मान किया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी रकम के लिए भी ईमान बेच देते हैं, वहीं बेमेतरा के वरिष्ठ पत्रकार आनंद प्रकाश साहू ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है। आज बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे उन्हें शहर के सिग्नल चौक स्थित पुराने बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क पर एक लावारिस बैग पड़ा मिला। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें करीब 30 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवर और 37 हजार रुपए नकद थे। लेकिन इतनी बड़ी रकम देखकर भी आनंद प्रकाश साहू का मन नहीं डोला। उन्होंने बिना देर किए बैग सीधे सिटी कोतवाली पहुंचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने जब बैग की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नगदी मिली। मामले की जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई गई। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने बैग के असली मालिक का पता लगाकर सामान सुरक्षित लौटाने के निर्देश दिए।

इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव और एसडीओपी भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोनल ग्वाला और उनकी टीम ने तेजी से जांच शुरू की। कुछ ही घंटों में पुलिस ने बैग के मालिक विजय कुमार सोनी को खोज निकाला।
विज्ञापन


जब विजय कुमार सोनी को उनका लाखों रुपए का सामान वापस मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पत्रकार आनंद प्रकाश साहू और बेमेतरा पुलिस का आभार जताया। डीआईजी रामकृष्ण साहू ने कहा कि आनंद प्रकाश साहू ने अपने कार्य से यह साबित कर दिया कि समाज में आज भी ईमानदारी और मानवता जिंदा है। उनका यह कदम लोगों के लिए प्रेरणा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें