फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: डीआईजी रामकृष्ण ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के सख्त निर्देश

Fri, 03 Apr 2026 09:38 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

डीआईजी रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा के ग्रामीण इलाकों में निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। लंबित मामलों के जल्द निपटारे, समय पर चार्जशीट दाखिल करने और रिकॉर्ड व ई-साक्ष्य के सही रखरखाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन
DIG राम कृष्ण साहू ने निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा में शुक्रवार को पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बेरला एसडीओपी कार्यालय और कंडरका पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कानून-व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

विज्ञापन


डीआईजी साहू ने लंबित अपराधों, मर्ग और शिकायतों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया। समयबद्ध मामलों में अभियोग पत्र 60 से 90 दिनों के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएं। रजिस्टरों का उचित संधारण और ई-साक्ष्य का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।

वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों के पालन में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई। उन्होंने बंदी गृह, महिला डेस्क, विवेचना कक्ष और मालखाना का भी जायजा लिया। अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा और नशीली दवाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीआईजी ने विजिबल पुलिसिंग बढ़ाने, रात्रि गस्त और पेट्रोलिंग तेज करने को कहा। कॉम्बिंग ऑपरेशन, वाहनों की सघन जांच और सरप्राइज चेकिंग के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों पर निगरानी रखें; “सशक्त एप” व “त्रिनयन एप” का प्रभावी उपयोग करें। कम्यूनिटी पुलिसिंग मजबूत करने के लिए आमजन से संवाद बढ़ाने को कहा। बीट प्रणाली सक्रिय कर क्षेत्र में पुलिस की पकड़ मजबूत करने के निर्देश दिए।

DIG राम कृष्ण साहू ने निरीक्षण किया

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें