फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा : राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही, साजा ब्लॉक के 200 स्वास्थ्यकर्मियों का रुका वेतन

Thu, 02 Apr 2026 02:49 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए है। 
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट कार्यालय बेमेतरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों के वेतन रोके जाने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के आदेश पर साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का मार्च माह का वेतन रोक दिया गया है। यह कड़ा कदम राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्यों में पिछड़ने के कारण उठाया गया है। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत रोहडेलकर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 24 मार्च को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में पाया गया कि साजा ब्लॉक की स्वास्थ्य उपलब्धियां बेहद निराशाजनक रही हैं। कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए पूरे ब्लॉक के कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। लगभग 200 से अधिक डॉक्टर, नर्स, एएनएम, चौकीदार और स्वीपर अब वेतन से वंचित रहेंगे। 

आदेश में किसी व्यक्तिगत जिम्मेदारी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले चतुर्थ वर्ग और सुरक्षा कर्मचारियों को सीधे दोषी ठहराना उचित नहीं है। बता दे कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम में कई योजना संचालित है, जिसमें प्रमुख रूप से आयुष्मान भारत, मिशन इंद्रधनुष, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण समेत अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें