फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में ड्रोन से निगरानी: बाड़ियों और फार्म हाउसों की सघन जांच, संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

Sat, 14 Mar 2026 08:39 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरों से सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। ग्रामीण और एकांत इलाकों की निगरानी के साथ मजदूरों, किरायेदारों और बाहरी लोगों का सत्यापन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
बेमेतरा में ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले में अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अब तकनीक का सहारा लिया है। पुलिस द्वारा पूरे जिले में ड्रोन कैमरों के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीण व एकांत इलाकों में स्थित बाड़ियों और फार्म हाउसों की निगरानी की जा रही है, ताकि वहां किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या नशे का उत्पादन और भंडारण न हो सके।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने ड्रोन कैमरों की मदद से बाड़ियों और बड़े फार्म हाउसों की सघन जांच की। ड्रोन के जरिए दुर्गम और बड़े क्षेत्रों की निगरानी कर यह देखा गया कि कहीं अवैध मादक पदार्थों का उत्पादन, भंडारण या अन्य संदिग्ध गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रहीं।

कई बार ग्रामीण और एकांत क्षेत्रों में स्थित बाड़ियों, फार्म हाउसों या खाली पड़े स्थानों का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है। ऐसे स्थानों की निगरानी सामान्य तरीके से करना मुश्किल होता है, इसलिए अब ड्रोन कैमरों की मदद से इन इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत जिले में घुमंतू परिवारों, डेरा लगाकर रहने वाले लोगों, ठेला-गुमटी संचालकों, फेरी लगाकर कपड़े बेचने वालों, ईंट भट्ठों में काम करने वाले ठेकेदारों और मजदूरों के साथ-साथ फैक्ट्रियों में कार्यरत मजदूरों का भी सत्यापन किया जा रहा है। इसके अलावा किराए के मकानों में रहने वाले लोगों और बाहरी मुसाफिरों की भी जानकारी एकत्र कर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना और जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। बेमेतरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें