फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी, अब सुरक्षा के लिए यहां लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Wed, 27 Dec 2023 04:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

चौथे दिन बुधवार को उनके परिजन अस्थि लेने के लिए मुक्तिधाम पहुंचे तो वहां से अस्थियां गायब थी। वहां के चौकीदार से जानकारी लेनी चाही, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मुक्तिधाम से अस्थि गायब होने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मुुक्तिधाम से अस्थियां चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा शहर में बुधवार को एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। शहर के पिकरी स्थित मुक्तिधाम से शव की अस्थि गायब हो गई है। इस मामले को लेकर पुलिस व नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार बेमेतरा शहर निवासी चंद्रिका प्रसाद दुबे का 23 दिसंबर को निधन हुआ था। निधन के बाद पिकरी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। 

 

चौथे दिन बुधवार को उनके परिजन अस्थि लेने के लिए मुक्तिधाम पहुंचे तो वहां से अस्थियां गायब थी। वहां के चौकीदार से जानकारी लेनी चाही, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मुक्तिधाम से अस्थि गायब होने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर खुद नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र उपाध्याय पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि इस तरह की घटना यहां पहली बार हुई है। इसे लेकर पुलिस को सूचना दी जाएगी। इसके अलावा यहां पर सीसीटीवी लगाया जाएगा, जिससे ऐसी घटना दोबारा न हो।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें