फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा में खौफनाक वारदात: गांव के चौक पर बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2024 06:36 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में खूनी संघर्ष देखने को मिला। जहां गांव के चौक पर टंगिया से मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।    
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को बेमेतरा में हत्या की वारदात हुई है। बेमेतरा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया में 70 वर्षीय बुजुर्ग आशाराम निषाद की आरोपी ने टंगिया से मारकर हत्या कर दी है। थाना से मिली जानकारी अनुसार, मृतक बुजुर्ग आशाराम अपने घर से कुछ दूर गांव के गांधी चौक के पास था।

विज्ञापन


सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया में आज सोमवार सुबह 7 बजे हुए हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण जादू-टोना का शक रहा है। एसपी रामकृष्ण साहू ने बताया कि आज सुबह 7बजे ग्राम कठिया के गांधी चौक के पास आशाराम निषाद उम्र 50 वर्ष का शव मिला। बुजुर्ग को टंगिया मारकर हत्या की गई थी। 

इस वारदात के बाद पुलिस की टीम ने संदेह के आधार पर रामाधार निषाद पिता बनाउ निषाद उम्र 50 निवासी ग्राम कठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब रामाधार ने बताया कि मृतक उसका पड़ोसी है। वह 5 - 6 साल से बीमार रहता था। मृतक आशाराम निषाद को जादू-टोना करने को लेकर शंका करता था। बीच-बीच में इसी बात को लेकर आपस में विवाद होता था। आज सुबह 7 बजे मृतक आशाराम निषाद डबरी तालाब के तरफ से आ रहा था। इसी बीच आरोपी रामाधार निषाद ने अपने साइकिल से टंगिया लेकर जा रहा था। तभी मृतक आशाराम निषाद पिता झुलूराम निषाद उम्र 50 के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें