फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetra: निजी अस्पताल के काउंटर से 1.46 लाख रुपये चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 06 Aug 2025 06:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक अगस्त की सुबह करीब 4 बजे अस्पताल के अंदर कोई नहीं था। दरवाजा खोलकर कांउटर के पास जाकर 1.46 लाख रुपये चोरी किए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा शहर के एक निजी अस्पताल में चोरी की वारदात हुई थी। इस वारदात में शामिल आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मामला सिटी कोतवाली थाना बेमेतरा क्षेत्र का है। थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि बीते चार अगस्त को प्रार्थी विक्रम सिन्हा (उम्र 20) निवासी ग्राम पेंड्रीतराई थाना बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक अगस्त की सुबह 4:50 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति अस्पताल के रिसेप्शन काउंटर के अंदर रखे 1 लाख 46 हजार रुपये चोरी कर ले गया है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर शेष मानस पिता बबलू मानस उम्र 35 निवासी नयापारा बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


पूछताछ में बताया कि एक अगस्त की सुबह करीब 4 बजे अस्पताल के अंदर कोई नहीं था। दरवाजा खोलकर कांउटर के पास जाकर 1.46 लाख रुपये चोरी किए। चोरी की रकम में करीब 43 हजार रुपये को जुए में हार गया व कुछ रकम शराब में खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख तीन हजार रुपये को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें