फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: साजा में युवक की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, विवाद के बाद लोहे की रॉड से किया था हमला

Fri, 23 Jan 2026 07:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

साजा थाना प्रभारी टीआई सत्यप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी अश्वनी सतनामी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा पुलिस ने गुरुवार को हत्या मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आपसी विवाद के बाद एक युवक के ऊपर लोहे की रॉड से हमला किया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मामला साजा थाना क्षेत्र के जांता का गांव है। साजा थाना प्रभारी टीआई सत्यप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी अश्वनी सतनामी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहा था। उसी समय नरेश डेहरे ने इसके साथ लड़ाई झगड़ा कर गांव वालों के सामने बहुत बेइज्जती किया। इसी के चलते वह उसकी हत्या करने का मौका तलाश रहा था। 

जब नरेश डेहरे देर रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में लोहे की रॉड से नरेश डेहरे के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे नरेश के सिर के पीछे गंभीर चोट आई और मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी अश्वनी सतनामी पिता रोहित उम्र 20 वर्ष, निवासी जांता थाना साजा जिला बेमेतरा को गुरुवार को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें