आज सोमवार को बेमेतरा पुलिस ने एक चोर व चोरी के सामान की खरीदी करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है आरोपी चोर द्वारा मंदिर की मूर्ति से सोने के लॉकेट व कई जगह से बाइक चोरी करता था। डीएसपी राजेश कुमार झा ने बताया कि सशक्त एप के माध्यम से बाइक चेकिंग के दौरान बाइक क्रमांक सीजी 07 एलआर 2452 को रोककर चेक किया गया। यह वाहन थाना साजा क्षेत्र से चोरी का होना पाया गया।
इस बाइक के वाहन चालक राम खिलावन साहू पिता स्व.लोमन साहू उम्र 32 निवासी ग्राम करामाल थाना बेरला जिला बेमेतरा से पूछताछ की गई। तब आरोपी राम खिलावन ने बताया कि उक्त बाइक को शराब भट्ठी साजा से चोरी किया है। इसके अलावा दो अन्य बाइक CG 25 3129व CG 25 E 6265देवकर क्षेत्र में चोरी करना बताया। इन दोनों वाहन को कुछ दिन इस्तेमाल बाद पेट्रोल खत्म होने पर लावारिस हालत में छोड़ दिया था। जिन्हें पूर्व में ही बरामद किया जा चुका है।
इसके अलावा 27 अक्टूबर 2025 की रात ग्राम बचेड़ी, पुलिस चौकी देवकर के मंदिर में शीतला माता की मूर्ति से तीन नग सोने का लॉकेट व नगद रुपए चोरी करना स्वीकार किया। सोने के लॉकेट को साजा के देहुती ज्वेलर्स के पास18 हजार 900 में बेचना बताया। इस पर पुलिस ने देहुती ज्वेलर्स संचालक संतु सोनी पिता भुवन लाल सोनी उम्र 52 निवासी साजा से पूछताछ करने पर रामखिलावन साहू द्वारा बेचे 3 लॉकेट को खरीदना बताया। पुलिस ने संतु सोनी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इन दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।