फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा : पुरानी रंजिश में चार लोगों ने युवक के ऊपर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर; दो को पुलिस ने पकड़ा

Fri, 16 Jan 2026 08:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

ग्राम ढेंकापुर निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र वर्मा ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर में था, तभी गांव के डाकवर, राहुल और उनके दो अन्य साथियों ने जबरन घर में घुसकर पुरानी रंजिश में जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा के थाना खम्हरिया क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में घायल युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस इस घटना के संबंध में आगे की जांच कर रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


घटना 13 जनवरी की शाम लगभग सात बजे की बताई जा रही है। ग्राम ढेंकापुर निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र वर्मा ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने घर में था, तभी गांव के डाकवर, राहुल और उनके दो अन्य साथियों ने जबरन घर में घुसकर पुरानी रंजिश में जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में देवेंद्र वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस की तत्परता से कार्रवाई करते हुए, ग्राम ढेंकापुर निवासी आरोपी डाकवर (23 वर्ष) और राहुल (20 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। गुरुवार को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें