फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bemetara: 45.50 लाख रूपये की 750 पेटी शराब जब्त, आबकारी विभाग की कार्रवाई, पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी

Fri, 07 Feb 2025 02:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 45.50 लाख रुपए कीमत के 750 पेटी शराब जब्त किया गया है। यह कार्रवाई बेमेतरा आबकारी विभाग ने किया है। इस मामले में दो आरोपी को पकड़ा गया है। 
विज्ञापन
45 लाख रुपये से ज्यादा की शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में 45.50 लाख रुपए कीमत के 750 पेटी शराब जब्त किया गया है। यह कार्रवाई बेमेतरा आबकारी विभाग ने किया है। इस मामले में दो आरोपी को पकड़ा गया है, जिनसे विभाग के अधिकारी पूछताछ कर रहे है। इस शराब को एमपी से लाया जा रहा था। अधिकारियों को शक है कि इस माह होने वाले निकाय व पंचायत चुनाव में इन शराब को खपाया जाना था। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि बीते दो दिन के भीतर बेमेतरा जिले में ये तीसरी कार्रवाई है। पुलिस व आबकारी विभाग ने अब करीब 75 लाख रुपए से अधिक शराब जब्त किया है। ये सभी शराब एमपी से निर्मित है। वर्तमान में 45.50लाख रुपए कीमत के 750 पेटी शराब के संबंध में बताया जा रहा है कि इसे एमपी से चिल्फी (कबीरधाम) होते हुए लाया जा रहा था। 

इस शराब को कंटेनर ट्रक में भरकर रखा गया था। पुलिस व आबकारी विभाग से बचने के लिए तस्करों ने कंटेनर के अंदर प्लास्टिक के थर्माकोल को रखा गया था। इस पूरे मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई जारी है। आबकारी विभाग के अफसर जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस लेकर जानकारी देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें