फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In Bemetara: बेमेतरा में बीते साल का रिकॉर्ड टूटा, इस साल 85 मिमी ज्यादा हुई बारिश

Mon, 07 Aug 2023 03:44 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

बेमेतरा में  इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है।  इस साल 85 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। इस बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 
 
विज्ञापन
बेमेतरा में बारिश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कृषि प्रधान जिला बेमेतरा में बारिश का दौर जारी है। इस वर्ष यहां अच्छी बारिश हुई है। 5 अगस्त की स्थिति में बीते साल की बारिश का रिकाॅर्ड टूट गया है। इस साल 85 मिमी ज्यादा बारिश हुई है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार बीते साल 2022 की स्थिति में 1 जून से 7 अगस्त तक पूरे जिले में 397.4 मिमी बारिश हुई थी। इस साल 2023 की स्थिति में 1 जून से 7 अगस्त तक पूरे जिले में 482.4 तक बारिश हो चुकी है। यानि जिले में इस साल 85 मिमी ज्यादा बारिश हुई है। इस बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बारिश को देखते हुए कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने सुरक्षा के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता व तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर एल्मा ने जिलेवासियों से अपील की है कि नदी-नालों, पुराने पुल-पुलिया आदि को पार करते समय एहतियात बरतें। इसके साथ ही आपदा की जानकारी मिलने पर जिला स्तरीय बाढ़ कंट्रोल रूम 07824-222103 में इसकी सूचना दें। यह कंट्रोल रूम 24घंटे काम कर रहा है।
विज्ञापन


बीते दो वर्ष की बारिश से संबंधित जानकारी 
1 जून से 5 अगस्त 2022 तक बारिश (मिमी में) -
तहसील का नाम बारिश
थानखम्हरिया 454.2
नवागढ़ 307.2
बेमेतरा 476.9
साजा 416.9
बेरला 332.0
औसत 397.4

1 जून से 5 अगस्त 2023 तक बारिश (मिमी में) -
तहसील का नाम बारिश
थानखम्हरिया 484.5
नवागढ़ 400.4
बेमेतरा 488.1
साजा 536.6
बेरला 556.3
नांदघाट 404.7
देवकर 500.0
भिंभौरी 488.8
औसत 482.4

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें