फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायगढ़ में हार्ट अटैक आने से दो साल के भालू की मौत, खेत में मिला शव

Wed, 05 Feb 2025 02:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक भालू का खेत में शव मिला है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक आने से नर भालू की मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
भालू की मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायगढ़ वन मंडल के जंगलों में विचरण करने वाले एक भालू का खेत में संदिग्ध अवस्था में शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रायगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्राम देवगांव में कल दोपहर एक खेत में भालू का शव मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृत भालू की उम्र करीब दो साल के आसपास है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक आने से नर भालू की मौत होने की बात कही जा रही है।बहरहाल रायगढ़ जिले के जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों की एक के बाद एक मौत के बाद अब एक नर भालू की मौत हो जाने से वन विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें