फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: मृतक खातेदार की राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगना पड़ा भारी, बैंक शाखा प्रबंधक निलंबित

Tue, 16 Jun 2026 12:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मृतक खातेदार के नामिनी से जमा राशि जारी करने के एवज में कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की एक शाखा प्रबंधक पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मृतक खातेदार के नामिनी से जमा राशि जारी करने के एवज में कथित रूप से रिश्वत मांगने के आरोप में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की एक शाखा प्रबंधक पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की निपानिया शाखा में पदस्थ प्रभारी शाखा प्रबंधक अनिता पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामला जनदर्शन में की गई शिकायत के बाद सामने आया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मृतक खातेदार की जमा राशि का भुगतान करने के लिए नामिनी से 10 हजार रुपये की मांग की गई थी।
विज्ञापन


जनदर्शन में पहुंची थी शिकायत
बताया गया कि पीड़ित पक्ष ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि मृतक खातेदार की बैंक में जमा राशि जारी करने की प्रक्रिया के दौरान शाखा प्रबंधक ने रिश्वत की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने इसकी प्रारंभिक जांच कराने के निर्देश दिए।

नोडल अधिकारी के माध्यम से कराई गई जांच में शिकायत के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर बैंक प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित शाखा प्रबंधक को निलंबित करने का फैसला लिया। बैंक कर्मचारी सेवा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए अनिता पांडेय को निलंबित कर महासमुंद स्थित नोडल कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले में आगे की विभागीय प्रक्रिया भी नियमानुसार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें