फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur Ramanujganj: पटाखा दुकान में आग लगने से दो बच्चों समेत पांच की मौत, पसरा मातम

Mon, 10 Mar 2025 03:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज

सार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले की सीमा से सटे झारखंड के ग्राम गोदरमाना में आज सुबह पटाखा दुकान में आग लग गई। दुकान संचालक सहित एक ग्राहक और तीन बच्चे दुकान के बगल वाले कमरे में छुप गए, जहां दम घुटने से पांचों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले की सीमा से सटे झारखंड के ग्राम गोदरमाना में आज सुबह पटाखा दुकान में आग लग गई। दुकान संचालक सहित एक ग्राहक और तीन बच्चे दुकान के बगल वाले कमरे में छुप गए, जहां दम घुटने से पांचों की मौत हो गई। घटना के बाद जेसीबी से दीवाल तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद रामानुजगंज एवं गोदारमना में मातम पसर गया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

 

रामानुजगंज से कोदरमाना तक पसरा मातम

विज्ञापन

गोदरमाना में हुई घटना से छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों राज्यों में मातम पसर गया। दोनों राज्यों में जैसे ही खबर फैली सैकड़ों की संख्या में लोग 100 बिस्तर अस्पताल पहुंच गए सब की आंखें नम हो गईं, कुछ देर पहले जो बच्चे होली को लेकर उत्साहित थे बम लेने गए थे उनकी मौत हो गई। घटना पर सहज कोई विश्वास नहीं कर पा रहा था। घटना में जान गंवाने वाले दोनों बच्चे रामानुजगंज के ही निजी स्कूलों में पढ़ाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें