छत्तीसगढ़ के भाटापारा में एक बार फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। यहां अज्ञात हत्यारों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी है। देर रात की घटना बताई जा रही है। मृतक युवक का नाम ज्ञानेश मिश्रा बताया जा रहा है। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली थाना के परसाभदेर गांव में वारदात हुई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।