भाटापारा नगर पलिका परिषद 31 वार्डो से घिरा हुआ है। आरक्षण की घोषणा होने के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए लंबी लिस्ट तैयार हो गई है, तथा अपने-अपने नाम व परिचितों को फोन करने व मिलने का सिलसिला शुरू कर दिया है। नगर पलिका अध्यक्ष पद समान्य होने से कांग्रेस, भाजपा में अपना स्थान रखने वाले तो आगे आ ही रहे हैं, तथा कुछ लोगों का कहना है कि पार्टी टिकट नहीं देती है तो बागी होने की बात कह रहे हैं। साथ ही जो राजनीति में दिलचस्पी रखते हैं वह खुद को निर्दलीय उम्मीदवार मान कर उत्साहित हो रहे हैं, देखना यह है कि पार्टीगत बागी लोगों को मनाते हैं या निर्दलीय प्रत्याशियों को। आने वाला समय में कौन अपनी पार्टी के साथ खड़ा होता है तथा कौन बागी, निर्दलीय प्रत्याशियों की होड़ में कितने लोग शामिल होंगे।