फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौदा बाजार-भाटापारा: शौच के लिए गए युवक पर तीन भालुओं ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों में दहशत

Thu, 10 Jul 2025 08:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बलौदा बाजार-भाटापारा

सार

शौच के लिए जंगल की ओर गए एक ग्रामीण पर तीन भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में 32 वर्षीय सुखदेव ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मोहदा गांव (परिक्षेत्र रवान, परियोजना मंडल बारनवापारा) में गुरुवार सुबह शौच के लिए जंगल की ओर गए एक ग्रामीण पर तीन भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में 32 वर्षीय सुखदेव ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह क्षेत्र वन विकास निगम परिक्षेत्र रवान के अधीन आता है, जहां पहले से ही जंगली जानवरों की गतिविधियां देखी जाती रही हैं। इसके बावजूद वन विभाग द्वारा क्षेत्र में ना तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और ना ही निगरानी व्यवस्था की गई है।

हमले के बाद घायल सुखदेव को परिजनों द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा के उपाय किए जाते तो यह हादसा टल सकता था।
विज्ञापन


घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक वन विभाग की ओर से न तो कोई अधिकारी पीड़ित से मिलने पहुंचे हैं और न ही कोई सहायता मुहैया कराई गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में तत्काल चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, वन्यजीवों की निगरानी के लिए गश्त बढ़ाई जाए और पीड़ित को तत्काल मुआवजा एवं सहायता प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें