फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भाटापारा में साइबर टीम को बड़ी कामयाबी, एसपी विजय अग्रवाल ने बनाई रणनीति, सक्रिय सटोरिए पकड़े गए

Wed, 09 Apr 2025 10:01 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

जिले के एसपी के नेतृत्व में साइबर टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है। स्थानीय पुलिस अक्सर छोटे सटोरियों को पकड़कर खानापूर्ति करती नजर आती रही। लेकिन अब एक्टिस सटोरियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के एसपी विजय अग्रवाल एवं उनकी साइबर टीम ने एक सराहनीय और प्रशंसनीय कार्य को अंजाम दिया है, जो वाकई तारीफ के काबिल है। लंबे समय से सफेद कागज पर काले अक्षरों में सच्चाई चीख-चीख कर सामने आ रही थी। भाटापारा सहित अन्य क्षेत्रों में बड़े सटोरिए और खाईवाल सक्रिय हैं।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस अकसर छोटे सटोरियों को पकड़कर खानापूर्ति करती नजर आती रही, लेकिन बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की गंभीर कोशिशें नदारद थीं। वहीं, इस बार इस बढ़ते अपराध की गूंज जिला एसपी विजय अग्रवाल तक पहुंची और उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए विशेष रणनीति बनाई।

एसपी ने साइबर सेल की एक अलग विशेष टीम तैयार कर उसे दिल्ली रवाना किया। यह टीम एसपी के भरोसे पर खरी उतरी और भाटापारा समेत अन्य जिलों में सक्रिय सटोरियों को पकड़ने में कामयाब रही। यह कार्यवाही न केवल बहादुरी भरी थी, बल्कि यह भी साबित करती है कि जब नेतृत्व मजबूत हो तो परिणाम भी स्पष्ट नजर आते हैं।
विज्ञापन


अब बड़ा सवाल यह है कि क्या स्थानीय पुलिस भी इन बड़े खाईवालों से जुड़े तारों को सुलझा पाएगी या फिर आने वाले समय में ऐसी सभी कार्रवाइयां केवल साइबर सेल के हिस्से ही आएंगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें