बलौदा बाजार भाटापारा में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। हादसा सुहेला थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि बलौदा बाजार जिले के ग्राम सेम्हराडीह के पास रात 8 बजे ये सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।