फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara: अवैध शराब बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 107 पाव देशी मसाला शराब जब्त

Fri, 11 Apr 2025 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

“ऑपरेशन विश्वास” के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब व्यापार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
अवैध शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

“ऑपरेशन विश्वास” के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब व्यापार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध रूप से देशी मसाला शराब बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कुल 107 पाव देशी मसाला शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,700 बताई जा रही है। यह कार्रवाई थाना सिमगा, भाटापारा ग्रामीण और भाटापारा शहर की संयुक्त पुलिस टीमों द्वारा की गई।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. लिकेश धृतलहरे (21 वर्ष) – निवासी ग्राम चोरहा नवागांव, थाना सिमगा
2. हरिचंद देवांगन (28 वर्ष) – निवासी ग्राम तरेंगा, थाना भाटापारा ग्रामीण
3. पुरुषोत्तम बांधे (50 वर्ष) – निवासी महासती वार्ड, थाना भाटापारा शहर

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि अवैध शराब के व्यापार को जड़ से खत्म किया जा सके। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा समाज में विश्वास कायम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें