फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा: पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान के निधन पर शर्मा ने व्यक्त की संवेदना, योगदान को किया याद

Fri, 28 Mar 2025 07:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

भाजपा छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
शर्मा ने व्यक्त की संवेदना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। शुक्रवार को उन्होंने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निवास पर पहुंचकर डॉ. देबेंद्र प्रधान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


इस दौरान दूरभाष पर चर्चा में शिवरतन शर्मा ने कहा कि डॉ. देबेंद्र प्रधान का जीवन समाज और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी विचारधारा और योगदान सदैव प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। वे एक दूरदर्शी राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक अजय चंद्राकर, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक नारायण चंदेल और डॉ. विमल चोपड़ा सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें