फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलौदाबाजार: अमेरा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग ने उतारा मौत के घाट

Wed, 13 Aug 2025 05:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार

सार

बलौदाबाजार जिले के ग्राम अमेरा में हुई बुजुर्ग पुरुषोत्तम यादव की हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार जिले के ग्राम अमेरा में हुई बुजुर्ग पुरुषोत्तम यादव की हत्या का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वारदात किसी बाहरी शख्स ने नहीं, बल्कि मृतक की ही करीबी रिश्तेदार नाबालिग बालिका ने अंजाम दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अक्सर नाबालिग को डांटते थे और मोबाइल पर बातचीत करने से मना करते थे। इसी बात से नाराज़ होकर और गुस्से में आकर नाबालिग ने लोहे की टंगिया से बुजुर्ग के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें