बलौदा बाजार कलेक्ट्रेट परिसर में 10 जून को हुई हिंसा एवं आगजनी मामले में पुलिस ने एक अन्य फरार आरोपी आशीष टंडन बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद कलेक्टर परिसर में तोड़फोड़ एवं आगजनी करते आरोपी की पहचान हुई थी। इस मामले में अभी तक कुल 187 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।