पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह सट्टा पट्टी को व्हाट्सएप के माध्यम से विक्की देवांगन नामक व्यक्ति को भेजता था, जो खाईवाली का काम करता है। इस आधार पर पुलिस ने गुरुनानक वार्ड निवासी 25 वर्षीय विक्की देवांगन को हिरासत में लिया। पूछताछ में विक्की ने ऑनलाइन खाईवाली में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सवालों के घेरे में पुलिस की कार्रवाई
पुलिस की यह कार्रवाई एक ओर जहां सट्टा कारोबार के विरुद्ध चल रहे अभियान की गंभीरता को दर्शाती है, वहीं दूसरी ओर शहरवासियों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या सट्टा नेटवर्क के सभी बड़े खाईवालों तक पुलिस की पहुंच पाएगी? या फिर हमेशा की तरह केवल छोटे-मोटे सटोरियों को पकड़कर खानापूर्ति की जाएगी।
निगाहें अब आगे की कार्रवाई पर टिकीं हैं
भाटापारा में सट्टे का जाल किस हद तक फैला है, यह किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में पुलिस की आगामी कार्रवाई यह तय करेगी कि “ऑपरेशन विश्वास” सिर्फ नाम का अभियान है या वास्तव में यह सट्टे के इस अंधेरे साम्राज्य को जड़ से उखाड़ने की ओर एक ठोस कदम है।