फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhatapara: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का भंडाफोड़, ऑपरेशन विश्वास के तहत आरोपी विक्की देवांगन गिरफ्तार

Mon, 07 Apr 2025 09:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

पूछताछ में विक्की ने ऑनलाइन खाईवाली में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर और ग्रामीण इलाकों में सट्टे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद ऑनलाइन सट्टेबाजों की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में भाटापारा पुलिस को “ऑपरेशन विश्वास” के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विज्ञापन


6 अप्रैल 2025 को भाटापारा बस स्टैंड क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने एक युवक को आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी दिल्ली और चेन्नई के बीच चल रहे मुकाबले में व्हाट्सएप के जरिए लॉगिन आईडी साझा कर लोगों से पैसों पर दांव लगवा रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 1800 नकद जब्त किया है।

Trending Videos

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह सट्टा पट्टी को व्हाट्सएप के माध्यम से विक्की देवांगन नामक व्यक्ति को भेजता था, जो खाईवाली का काम करता है। इस आधार पर पुलिस ने गुरुनानक वार्ड निवासी 25 वर्षीय विक्की देवांगन को हिरासत में लिया। पूछताछ में विक्की ने ऑनलाइन खाईवाली में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सवालों के घेरे में पुलिस की कार्रवाई
पुलिस की यह कार्रवाई एक ओर जहां सट्टा कारोबार के विरुद्ध चल रहे अभियान की गंभीरता को दर्शाती है, वहीं दूसरी ओर शहरवासियों के मन में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या सट्टा नेटवर्क के सभी बड़े खाईवालों तक पुलिस की पहुंच पाएगी? या फिर हमेशा की तरह केवल छोटे-मोटे सटोरियों को पकड़कर खानापूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

निगाहें अब आगे की कार्रवाई पर टिकीं हैं
भाटापारा में सट्टे का जाल किस हद तक फैला है, यह किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में पुलिस की आगामी कार्रवाई यह तय करेगी कि “ऑपरेशन विश्वास” सिर्फ नाम का अभियान है या वास्तव में यह सट्टे के इस अंधेरे साम्राज्य को जड़ से उखाड़ने की ओर एक ठोस कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें